चन्दौली मुगलसराय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर) के आलूमील नई बस्ती, चकिया रोड स्थित काली मंदिर में 28 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक श्री श्री काली माता प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 28 मार्च को मानसरोवर तालाब से कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।
महायज्ञ का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है: 28 मार्च को कलश यात्रा व शोभा यात्रा (प्रातः 10 बजे से), 29 मार्च को मंडप प्रवेश एवं पंचांग पूजन, 30 मार्च को अग्नि स्थापना एवं हवन पूजन, 31 मार्च को नित्य पूजन व अधिवास, 01 अप्रैल को मूर्ति नगर भ्रमण, 02 अप्रैल को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, 03 अप्रैल को पूर्णाहुति व कन्या पूजन, और 04 अप्रैल को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

आयोजक अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन जनसहयोग से जनकल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई। रोशन शर्मा ने जानकारी दी कि 4 अप्रैल को आयोजित भंडारे में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। इनमें अजय जायसवाल, मनोज गुप्ता, चिंटू कुमार, अमित गुप्ता, बाजीलाल विश्वकर्मा, अभिषेक साहू, विवेक चौहान, महेश चौहान, सोनू, चंदन विश्वकर्मा, ऋषभ विश्वकर्मा, शक्ति शर्मा, आदित्य गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, लालू चौहान, आशु गुप्ता, पवन शर्मा, संजय विश्वकर्मा, सोनू गुप्ता एवं धीरज चौहान प्रमुख हैं।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 98
Users This Year : 23889
Total Users : 36482
Views Today : 249
Total views : 71746