आज से 96 साल पहले 1930 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत की। यह यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से समुद्र तटीय गांव दांडी तक निकाली गई थी।
दरअसल, अंग्रेजी शासन में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था। उन्हें इंग्लैंड से आने वाले नमक का ही इस्तेमाल करना पड़ता था।
इतना ही नहीं, अंग्रेजों ने इस नमक पर कई गुना कर भी लगा दिया था, लेकिन नमक जीवन के लिए आवश्यक वस्तु है इसलिए इस कर को हटाने के लिए गांधी जी ने यह सत्याग्रह चलाया था।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर










Users Today : 28
Users This Year : 23970
Total Users : 36563
Views Today : 76
Total views : 71892