जौनपुर।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लाइन बाजार पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर मुख्य आरोपियों को शरण देने और उन्हें छिपाने में मदद करने का आरोप है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह थाना लाइन बाजार ने अपनी टीम के साथ मिलकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना लाइन बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 94/26 धारा 103(1)/3(5)/253 बीएनएस से जुड़े इस मामले में पुलिस ने पंकज सिंह (35 वर्ष) निवासी ग्राम अमांवाखुर्द थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर तथा अभिषेक सिंह (30 वर्ष) निवासी पलिवार थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती (हाल पता शक्ति नगर कॉलोनी, कोतवाली बस्ती) को 8 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे हिरासत में लिया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्तों ने इस मामले के मुख्य आरोपी देवांश सिंह उर्फ छोटू, शाश्वत सिंह उर्फ गोलू और सत्येन्द्र सिंह को शरण देकर उन्हें छिपाने में मदद की थी।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया।











Users Today : 23
Users This Year : 23965
Total Users : 36558
Views Today : 55
Total views : 71871