मुख्यमंत्री योगी की मां पर टिप्पणी से वाराणसी में उबाल, मैदागिन चौराहे पर अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

धार्मिक नगरी वाराणसी में रविवार को उस समय माहौल गरमा गया जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। शहर के व्यस्त मैदागिन चौराहे पर भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विवादित बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने किया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मैदागिन मार्ग पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। “योगी आदित्यनाथ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “अपमान का बदला लिया जाएगा” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला लेकर पहुंचे थे। पहले पुतले को जूतों-चप्पलों से पीटकर विरोध दर्ज कराया गया और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में प्रदर्शन को लेकर हलचल बनी रही।

अम्बरीश सिंह भोला ने कही बड़ी बात

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी की मां या परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान से जुड़े हुए हैं, ऐसे में उनके परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे समाज का अपमान है।

उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश न कर सके।

प्रदर्शन के दौरान हिंदू युवा वाहिनी और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। वहीं प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।