हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व, जगह-जगह होली मिलन समारोह

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैदूपुर  क्षेत्र के , बरहुआं, शाहपुर, उसरी, सुल्तानपुर, सरैया, खरौझा बेन, बनारसिया सहित विभिन्न गांवों में बुधवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों और बाजारों में लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। जगह-जगह डीजे, बैंड-बाजे और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य किया।

सैदूपुर बाजार में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा में युवकों को रिक्शे पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर लोग नाचते-गाते पूरे बाजार में घूमे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोग मस्ती में झूमते नजर आए।

वहीं बरहुआं गांव में भी ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से होली मनाई। बैंड-बाजे की धुन पर युवक और बच्चे थिरकते रहे तथा एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाई दी। गांव के चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।

इसके अलावा शाहपुर, उसरी, सुल्तानपुर, सरैया, खरौझा बेन और बनारसिया सहित अन्य गांवों में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां मनाईं। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक होली गीतों की भी प्रस्तुति दी गई, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

पुलिस प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई थी और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।