चन्दौली चहनियां महुअर से मोलनापुर जाने वाला मार्ग सिचाई विभाग के लापरवाही से क्षतिग्रस्त हो चुका है । लोगो को पानी मे होकर आना जाना पड़ता है । नहर के पानी खेतो से ओवरफ्लो होकर मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया हैं। इसे लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणो ने प्रदर्शन करते हुए रोड नही तो वोट नही का नारा दिया ।
महुअरकला गांव से होते हुए मोलनापुर गांव के लिए मार्ग गया है । जो कई गांवो को जोड़ता भी है । खेतो में जाने के लिए पानी जाने के लिए सड़क किनारे नहर गयी है । जो अक्सर ओवरफ्लो होकर मार्ग पर बहता है । गांव में प्रवेश करते ही घुटने भर पानी मे लोगो को डूबकर जाना पड़ता है ।
ग्रामीणो ने सांसद और विधायक से कई बार गुहार लगाया । सुंनवाई न होने पर ग्रामीणो ने प्रदर्शन करते रोड नही तो वोट नही का नारा दिया । प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणो ने कहा कि गांव में प्रवेश करते ही लोगो को घुटने भर पानी मे होकर आना जाना पड़ता है । स्कूल जाने वाले बच्चे इसी मार्ग से शिक्षा प्राप्त करने जाते है । बलुआ घाट पर शव ले जाने के लिए लोगो को पानी मे डूबकर जाना पड़ता है ।
हर बार जरूरत पड़ने पर लोगो को कई चक्कर लगाते हुए इस मार्ग से जाना पड़ता है । शादी ब्याह में तो लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । ग्रामीणो ने कई बार सांसद,विधायक और सम्बंधित अधिकारीयो से गुहार लगाया फिर भी सुनवाई नही हुई । ग्रामीणो ने यह भी कहा कि इस बार जब तक मार्ग का निर्माण और नहर ओवरफ्लो की कोई व्यवस्था नही होती है तब लोग वोट डालने नही जायेगे ।
प्रदर्शन के दौरान अवनीश यादव, नीरज यादव, बिनोद, प्रमोद, रिंटू, चंद्रशेखर, संचित, युवराज, अनुराग, आकाश, मुलायम, हिंमांशु, पप्पू, चिंटू, कन्हैया आदि उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट = अलीम हाशमी










Users Today : 10
Users This Year : 10668
Total Users : 23261
Views Today : 13
Total views : 45674