चहनियां/चंदौली चहनियां स्थित मां खण्डवारी महिला महाबिद्यालय में सोमवार को बी.एड और डी.एल.एड. के छात्र छात्राओं का पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह और प्रबन्धक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया । स्काउट गाइड द्वारा अतिथियों का ताली बजाकर स्वागत किया गया । स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत ,सरस्वती बन्दना,गीत संगीत,नाटक मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
बिद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार सिंह कैलाशी ने मुख्य अतिथि,अन्य अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड से आपने जो भी कुछ सीखा अपने जीवन में उतारने की कोशिश करे । राष्ट्र की सेवा करिये । राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से बचे । जिला सचिव स्काउट गाइड वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन मे स्काउट गाइड के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला । अध्यक्षता करते हुए प्रबन्धक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यबाद देते हुए कहा कि स्काउट गाइड आत्म निर्भर बनाता है । खुद को आत्म निर्भर करते हुए राष्ट्र और माता पिता की सेवा करे ।
इस अवसर पर निदेशक अवनीश सिंह,प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार सिंह,डॉ.अश्विनी श्रीवास्तव,डॉ. अशोक सिंह,डॉ. गोरखनाथ,गुंजा दुबे,अचला,साक्षी गुप्ता,डॉ. अमरजीत यादव,डॉ. सीमा सिंह,अवनीश गुप्ता,लवकुश पाण्डेय,सुनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे । धन्यबाद ज्ञापित विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत तिवारी,संचालन मुख्य ट्रेनर महेंद्र कुमार ने किया ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276