चंदौली धानापुर क्षेत्र के विरासराय गाँव में बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। बीते शनिवार, 28 मार्च को बंदरों के हमले में छह ग्रामीण घायल हो गए।
घायलों में रामनारायण सिंह, अमरनाथ शर्मा, सविता देवी, जीतू कुमार, दुखवन्ति देवी और चंचला सिंह शामिल हैं।
गाँव के पूर्व प्रधान रामअशीष और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों का झुंड अचानक हमला कर देता है। वे घरों में घुसकर खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान भी बर्बाद कर रहे हैं।
बंदरों के आतंक के कारण ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग डर के साए में जी रहे हैं और राह चलते लोगों पर भी बंदर झपट्टा मार रहे हैं।
ग्रामीण मधुसूदन खरवार ने प्रशासन से वन विभाग की टीम भेजकर जल्द से जल्द इन बंदरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 23702
Total Users : 36295
Views Today : 8
Total views : 71274