वाराणसी , हिमालय परिवार संगठन काशी प्रांत की एक महत्वपूर्ण और ऊर्जावान बैठक का आयोजन किया गया, जिसने संगठनात्मक सक्रियता और एकजुटता का नया संदेश दिया। बैठक की अध्यक्षता काशी प्रांत अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने की। सह संयोजक की भूमिका में युवा विभाग के काशी प्रांत अध्यक्ष अमित कुमार पटेल उपस्थित रहे, जबकि लीगल सेल से काशी प्रांत अध्यक्ष आनंद प्रकाश उपाध्याय ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
बैठक का मुख्य विषय आगामी होली मिलन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय करना रहा। संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम को यादगार बनाने के संकल्प के साथ जुटे।
बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष सरदार सिंह, प्रांत सह मंत्री राम कुमार गुप्ता, लीगल सेल प्रांत महामंत्री अमित द्विवेदी, प्रांत लीगल सेल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, प्रांत लीगल सेल उपाध्यक्ष महेश पांडे, जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह, जिलाध्यक्ष लीगल सेल विपिन मिश्रा, प्रांत मंत्री आलोक सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष उमेश पांडेय, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष कुमार सिंह, प्रांत सह मंत्री विनय कुमार राय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रीति उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला मोर्चा पूर्वी उत्तर प्रदेश, ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ सीमा सिंह भी उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि होली मिलन समारोह केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति, समर्पण और विस्तार का प्रदर्शन होगा। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि यह कार्यक्रम काशी प्रांत में संगठन की नई पहचान स्थापित करेगा।
अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने कहा कि हिमालय परिवार संगठन समाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाला होली मिलन समारोह संगठन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। काशी प्रांत में हिमालय परिवार की सक्रियता अब नई ऊर्जा के साथ दिखाई दे रही है।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240