वाराणसी।
दिनांक 1 मार्च को मलदहिया स्थित एक होटल में रोटरी मंडल 3120 के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष (सत्र 2028–29) रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे के सम्मान में बनारस एवं मिर्जापुर के सभी रोटरी क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य फेलिसिटेशन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के संयोजक रोटेरियन प्रशांत नागर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल जी ने की।
रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्वी नारायण पांडे का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का भी सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष रो मनकेश्वर नाथ जी ने अपने वीजन के बारे मे सभी सदस्यों को अवगत कराया।

समारोह में मंडलाध्यक्ष नामित रो दिनेश गर्ग जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन वी एन सिंह, रोटेरियन संजय अग्रवाल सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं रो हेमन्त अग्रवाल,रो रवि शंकर सिंह, सुरेश खण्डेलवाल,राजेश भार्गव,दीपक माहेश्वरी,अजय करें,पियूष अग्रवाल, आनन्द बर्मन एवं सभी क्लबों के गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रोटरी डाउनटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259