वाराणसी/बड़ौरा
बाजार चौराहा से चौरा माता मंदिर के बीच में हर वर्ष होली को देखते हुए होलिका दहन के लिए होलीका लगाया जाता है जिनको हमारे NHI के अधिकारी व उनके फील्ड के कर्मचारी के द्वारा बिना व्यापार मंडल बिना जनता जनार्दन को बताए बिना होलिका को जेसीबी के द्वारा फेंक दिया गया और जब हमारे व्यापारी और जनता जनार्दन को पता चला तब हम सभी मौके पर पहुंचे
तो वहां के संबंधित अधिकारी अपनी मशीनों को छोड़कर अपने उच्च अधिकारी से हम सभी व्यापारियों को बात करने के लिए कहने लगे इसके बाद हम लोगों ने अपने व्यापार मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री सारे लोगों को इस समस्या को अवगत कराया और तुरंत अपने नजदीकी थाना जॉन्सा के थाना प्रभारी और डायल 112 को सूचना दिए और तहसीलदार साहब को भी अवगत कराया और कुछ समय बाद मौके पर थाने से भी संबंधित अधिकारी पहुंचे
और तहसीलदार साहब भी मौके पर पहुंचे इसके बाद हम सभी व्यापारी ग्रामीण को तहसीलदार मैडम की तरफ से यथा स्थिति जिस जगह विगत कई सालों से होलिका दहन का कार्यक्रम चला आ रहा था वही होगा इस तरह से अधिकारियों की दिशा निर्देश पर होलिका को वही लगाया गया और तहसीलदार के द्वारा हम सभी ग्रामीण व्यापारी से बताया गया की जल्द ही होलिका दहन के लिए एक जगह चिन्हित किया जाएगा और उसमें सभी व्यापारी ग्रामीण के लोगों से सहमति से उसे जगह पर अगली बार से हम लोग होलिका दहन करेंगे और तहसीलदार और प्रशासन के द्वारा हम सभी को यह भी अवगत कराया गया की होलिका दहन में किसी भी प्रकार का विवाद ना हो और ना ही किसी ऐसी चीज को होलिका दहन में डाला जाए
कि जिससे वातावरण दूषित हो और इन्हीं सब बातों पर हम सभी व्यापारी ग्रामीण सहमति से होलिका को शीघ्र ही उसी जगह पे लगाया गया जहां से वर्षों से चला आ रहा है होलिका दहन का कार्यक्रम होता है जहा मौजूद (व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम) सिंह अजय राजा विकाश आशीष मोनू सिंह चंदन अखिलेश भवानी दिनेश शुभम सिंह सूरज गोपाल वकील नीतू जायसवाल प्रदीप मोनू यादव जाबिर बबलू गुप्ता विवेक केशरी रमेश पाल संतोष जायसवाल शिवचंद्र गुप्ता पोल शर्मा जीउत लाल शिवकुमार गुप्ता अमन सिंह रजत (जिलापंचायत सदस्य) इत्यादि लोग मौजूद रहे!










Users Today : 84
Users This Year : 23695
Total Users : 36288
Views Today : 161
Total views : 71264