चन्दौली- चहनिया पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.02.2026 को उ0नि0 यज्ञ नारायण यादव मय हमराह के साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लल्लन आर0 जे0 तिवारी स्कूल महुअरकला से कुछ ही दूर पहले पहुँचे तो देखा कि
खेत के तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ था जो पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को चालू करके भागना चाहा तत्पश्चात पुलिस टीम लल्लन आर0जे0 तिवारी महुअरकला के पीछे की तरफ कच्चे रास्ते के पास घेराबन्दीकर पकड़ लिया कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान अजीत विश्वकर्मा उर्फ गोलू पुत्र रामविलास विश्वकर्मा निवासी ग्राम समूदपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष के रुप में हुई जिसके कब्जें से अवैध असलहा 315 बोर खोसा हुआ बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/2026 धारा 3/25 आर्मस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह अवैध तमंचा लोगों को डराने धमकाने के लिए रखता हूँ। इसे मैं राह चलते व्यक्ति से 03 साल पहले लिया था उसका नाम पता हमें नहीं मालूम है। भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि मैं तमंचा लिया हुआ हूं इसलिए आप लोगों को देखकर भागने का प्रयास किया कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 84
Users This Year : 23695
Total Users : 36288
Views Today : 161
Total views : 71264