उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अधीन फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 9 मार्च से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च है। आवेदन में संशोधन की तिथि पांच अप्रैल है।
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने शनिवार को भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी की। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 वाले पात्र होंगे। इसके स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन https://upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के 224, अनुसूचित जाति 118, अनुसूचित जनजाति 11, अन्य पिछड़ा वर्ग 151 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 56 पद हैं। सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है।
फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश भेषजिक सेवा नियमावली 1980 के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में फार्मेसी में डिप्लोमा के साथ स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तर प्रदेश में पंजीकृत होने वाला पात्र होगा। भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।
अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ऐसी अन्य श्रेणियों जिसे सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किया गया है उन्हें आयु सीमा में उतने साल की छूट दी जाएगी।
भर्ती के लिए 100 अंकों की दो घंटे की परीक्षा होगी। वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276