राजस्व में रिकॉर्ड उछाल! CM योगी सख्त—होली पर अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस, सभी विभागों को दिए कड़े निर्देश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों और राजस्व संग्रह की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी माह तक 1,96,177 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राजस्व प्राप्ति की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व में यह वृद्धि प्रदेश के बुनियादी ढांचे, सामाजिक कल्याण योजनाओं, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को नई गति दे रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे टीम भावना, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, दक्षता और नवाचार आधारित कार्यप्रणाली के साथ लक्ष्य प्राप्ति के प्रयासों को और तेज करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले।

होली पर विशेष सतर्कता के निर्देश

होली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में अवैध और जहरीली शराब के किसी भी प्रकार के उत्पादन और बिक्री पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाए। संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

भूमि रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन में तेजी

मुख्यमंत्री ने लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन और रजिस्ट्री कार्यालयों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को और तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, भ्रष्टाचार में कमी आएगी और आम नागरिकों को सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी विभाग मिलकर समन्वित प्रयास करें और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने की दिशा में काम करें।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।