उन्नाव।
थाना सोहरामऊ पुलिस ने जुआ एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुसम्मी इरफान पुत्र रज्जब अली है, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष है और वह ग्राम सहरावां थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव का निवासी है। वह माननीय न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद उन्नाव के वाद संख्या- 440/25 अ0सं0- 251/2022 धारा- 13 जुआ एक्ट में वांछित था।
थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय के नेतृत्व में व0उ0नि0 नरेन्द्र प्रताप और का0 धर्मेन्द्र सिंह ने दिनांक 28.02.2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 37
Users This Year : 23648
Total Users : 36241
Views Today : 93
Total views : 71196