प्रभारी जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं में सुधार लाने का दिया निर्देश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 25 फरवरी 2026-  प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं आयुष समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारियों एवं प्रभारी

चिकित्साधिकारी के साथ बैठक कर खराब प्रगति वाले एम0ओ0आई0सी0 व सम्बन्धित नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारियो को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं में प्रगति लाते हुए लक्ष्य पूर्ण कराना सुनिष्चित करे अन्यथा सम्बन्धित अधिकारियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियो को संस्तुति की जाएगी।

प्रभारी जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए क्षय रोग, जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियो के भुगतान, बी0सी0जी0 व अन्य टीकाकरण, आर0सी0एच0 योजना, मातृ मृत्यु दर आडिट रिपोर्ट, एफ0आर0यू0, एन0आर0सी0, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं में खराब प्रगति होने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी

क्षय रोग व आयुष्मान तथा जननी सुरक्षा सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी सीखड़, राजगढ़, जमालपुर, गुरूसण्डी, लालगंज, हलिया व पटेहरा से स्पश्टीकरण की मांग करते हुए कहा कि तीन दिवस के अन्दर योजनाओं में प्रगति तथा फीडिंग का प्रतिशत को बढ़ाते हुए आख्या मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि अगले माह की समीक्षा बैठक में यदि स्वास्थ्य योजनाओं में खराब प्रगति आती है तो सम्बन्धितके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु महा निदेशक स्वास्थ्य सहित अन्य उच्चाधिकारियो को पत्राचार कर संस्तुति की जाएगी। आयुष्मान कार्ड योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र परिवारो सहित विशेषकर 70 वर्श की आयु पूर्ण कर चुके नागरिको का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुश्मान कार्ड बनाने के लिए किन-किन विभाग के कितने-कितने कार्मिको को नामित किया गया है, अलग-अलग सूची व मोबाइल नम्बर सांय तक उपलब्ध कराएं ताकि सम्बन्धित विभाग के अधिकारी के माध्यम से प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया जा सकें।

स्वास्थ्य अधिकारियो को हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एच0आर0पी0) वाले मामलो में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु प्रयास किए जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर मानक के अनुसार दवाओ की उपलब्धता सुनिष्चित करने एवं स्टाक रजिस्टर को अपडेट रखने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में आषा कार्यकत्रियो व ए0एन0एम0 के कार्यो की भी बिन्दुवार समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि खराब प्रदर्शन करने वाले कार्यकत्रियो/कार्मिको को चिन्हित करते हुए प्रगति बढ़ाई जाए अथवा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए।

बैठक में पी0पी0 परियोजनाओं, इ0एन0सी0 रजिस्ट्रेशन, कुष्ठ रोग, क्षय रोग, मंत्र एप पर बर्थ डोज की समीक्षा, जननी सुरक्षा भुगतान, मातृ मृत्यु आडिट, टीकाकरण, एफ0आर0यू0 की समीक्षा, आर0सी0एच0 स्टेटस, फैमिली प्लानिंग, एस0एन0सी0यू0, जिला महिला चिकित्सालय, एम्बुलेंस 108 व 102 की पहुंच टाइमिंग, विभिन्न चिकित्सालयो में ओ0पी0डी0 में मरीजो की संख्या, आभा प्रगति रिपोर्ट, राश्ट्रीय अंधता व दृष्टिहीनता कार्यक्रम, राश्ट्रीय कुष्ठ उनमूलन कार्यक्रम सहित अन्य सभी बिन्दुओ की समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया।

प्रभारी जिलाधिकारी ने चश्मा वितरण कार्यक्रम में आपूर्ति न होने पर निर्देषित करते हुए कहा कि 15 दिवस के अन्दर सम्बन्धित वेंडर से आपूर्ति कराते हुए षत प्रतिषत वितरण सुनिष्चित किया जाए समय से आपूर्ति न करने पर सम्बन्धित वेंडर के विरूद्ध के कार्यवाही की जाएगी। तत्पष्चात प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा जिला आयुश समिति की भी बैठक कर बिन्दुवार समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अधीक्षक मण्डलीय चिकित्सालय डाॅ सुनील सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 श्री कान्त रजक, सहित सभी प्राथमिक चिकित्सालयो के प्रभारी चिकित्साधिकारी व डब्लू0एच0ओ0 के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।