सीतारमण ने कहा कि बैंकों को जमा जुटाने और कर्ज देने के अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बैंकों को अपने कोर बिजनेस पर ध्यान देना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि ग्राहकों के पास पहले से बीमा होने पर भी बैंक उनसे बीमा उत्पाद खरीदने को कहते हैं और आरबीआई यह सोचकर इस पर नजर नहीं रखता था कि यह तो बीमा रेगुलेटर IRDAI के दायरे की बात है। दूसरी ओर, IRDAI को लगता रहा कि बैंक तो आरबीआई से रेगुलेट होते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि ग्राहक कहता है कि उसे बीमा लेने को क्यों कहा जा रहा है, जब वह होम लोन लेने के लिए अपनी प्रॉपर्टी गिरवी के रूप में बैंक को दे ही रहा है? सीतारमण ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि आरबीआई मिस सेलिंग के बारे में गाइडेंस ला रहा है। बैंकों को संदेश जाना चाहिए कि वे मिस सेलिंग नहीं कर सकते।’










Users Today : 1
Users This Year : 23697
Total Users : 36290
Views Today : 1
Total views : 71267