जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जिसने पत्रकार बिरादरी और प्रशासन दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। नहोरा चौबान निवासी पत्रकार रोहित चौबे को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
क्या है। पूरा मामला
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में प्रकाशित एक खबर से नाराज़ कुछ लोगों ने पत्रकार रोहित चौबे के खिलाफ निजी रंजिश पाल ली। आरोप है। कि आशापुर निवासी विनय यादव (पुत्र बिरजू यादव) ने उनके घर के बाहर पहुंचकर न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी।
मामला यहीं नहीं रुका। रोहित चौबे ने अपने चाचा पेशकार चौबे और उनके पुत्र किशन चौबे पर पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
प्रशासन से सीधी गुहार
पीड़ित पत्रकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत कार्यरत जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है। कि मामला संज्ञान में है। और गहन जांच की जा रही है।
बड़ा सवाल
क्या सच लिखना अब अपराध बनता जा रहा है।
यदि एक पत्रकार ही सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की क्या गारंटी
यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा और सम्मान का प्रश्न है। यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह संदेश जाएगा कि कलम की आवाज़ को धमकियों से दबाया जा सकता है।
जौनपुर के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।
अब सबकी निगाहें प्रशासन की निष्पक्ष कार्रवाई पर टिकी हैं।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 19
Users This Year : 18180
Total Users : 30773
Views Today : 22
Total views : 61132