जिले के बेल्थरा रोड में एक वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बलिया जिले के बेल्थरा रोड में एक वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर उभांव पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आरोपी वन दरोगा उग्रसेन कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने 3 फरवरी को उभांव थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि वन दरोगा ने शादी का झांसा देकर लगभग आठ महीने तक उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि शुरुआती शिकायत के बाद भी स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने डीआईजी आजमगढ़ और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए उभांव पुलिस को कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद उभांव पुलिस ने आरोपी वन दरोगा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उभांव एसएचओ संजय शुक्ला ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार वन दरोगा उग्रसेन कुमार उभांव पुलिस की हिरासत में है।

पुलिस अब मामले की आगे की विवेचना और गिरफ्तारी के बाद वैधानिक कार्रवाई करेगी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।