वाराणसी में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि बाबा गाडगे महाराज की जयंती

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

गाडगे आर्मी व विश्व रजक महासंघ के तत्वाधान में रविवार को दाउदपुर स्थित धोबी घाट गाटा संख्या 243 के मैदान में संत शिरोमणि बाबा संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती समारोह बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक सुनील पटेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व गाडगे आर्मी के संस्थापक रमेश चौधरी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गाडगे महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महान संत व स्वच्छता आंदोलन के जनक बाबा गाडगे महाराज को नमन करते हुए उनके सामाजिक एवं मानवीय कार्यों को याद किया। मुख्य अतिथि विधायक सुनील पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा गाडगे महाराज के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि संत के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने धोबी समाज के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देते हुए आश्वासन दिया कि समाज के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए वह हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।

इस दौरान दाउदपुर में धोबी घाट निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से छाया रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को ज्ञापन सौंपते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि खाली पड़े मैदान, जो धोबी घाट के लिए आवंटित हैं, उनका शीघ्र निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि इससे धोबी समाज को बड़ी राहत मिलेगी और समाज सरकार का सदैव आभारी रहेगा।

कार्यक्रम में आयोजक राहुल चौधरी (गाडगे आर्मी) एवं संयोजक छोटेलाल कन्नौजिया ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। वहीं रामनगर के राजेन्द्र कन्नौजिया ने सामाजिक गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। जयंती के अवसर पर रमेश चौधरी ने राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज के उपदेश युक्त स्टीकर भेंट कर अतिथियों का सम्मान भी किया।

कार्यक्रम का संचालन गाडगे आर्मी के प्रदेश संयोजक बाली कन्नौजिया ने किया। स्वागत संबोधन विजय हिटलर, पार्षद राजेश कन्नौजिया तथा सपा महिला नेत्री पार्वती कन्नौजिया ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संगठन मंत्री किशन कन्नौजिया ने किया, जबकि समापन जिला सचिव जितेन्द्र कन्नौजिया ने किया।

इस अवसर पर विनोद कन्नौजिया, सुभाष कन्नौजिया (पूर्व प्रधान भदवर), सतीश कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संत गाडगे महाराज के स्वच्छता, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

 

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।