नई दिल्ली।
पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। भारत के विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों से सतर्क रहने और स्थिति गंभीर होने पर देश छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान, सड़क अवरोध और आपराधिक गतिविधियों की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें, भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
दूतावास ने भारतीय समुदाय से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज तैयार रखें, आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क में रहें और सोशल मीडिया पर अफवाहों से दूर रहें।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि हर भारतीय की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।










Users Today : 77
Users This Year : 23688
Total Users : 36281
Views Today : 152
Total views : 71255