जनपद बस्ती के थाना परसरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता,नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चला अभियान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा।

अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन में,क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह की निगरानी में ऑपरेशन सफल।थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में,मुखबिर की सूचना पर खम्हरिया चौराहे से हुई गिरफ्तारी।

22 फरवरी को दर्ज मुकदमा संख्या 45/2026 से जुड़ा मामला, बीएनएस की गंभीर धाराओं व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई। गिरफ्तार आरोपी संदीप वर्मा, उम्र लगभग 20 वर्ष,निवासी खम्हरिया चौराहा, थाना परसरामपुर का है निवासी।

सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर पुलिस ने घेरा,बिना किसी प्रतिरोध के आरोपी को किया गिरफ्तार। पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस का बड़ा कदम, अपराधियों में खौफ। कार्रवाई में उपनिरीक्षक झारखंडेय पांडे,हेड कांस्टेबल राजेश सिंह और कांस्टेबल धन्नू यादव रहे शामिल।

बस्ती पुलिस का सख्त संदेश—
अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं करेंगे बदमाशी तो जाएंगे जेल।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।