एसडीआरएफ टीम की सर्च ऑपरेशन पुनः मंगलवार को रहेगी जारी
वाराणसी। थाना सारनाथ के पुलिस चौकी पुराना पुल अंतर्गत दीनयालपुर गांव निवासी युवक द्वारा वरुणा नदी में छलांग लगाने की सूचना पर घटनास्थल पहुंची सारनाथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तफ्तीश कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
दरअसल , सोमवार को प्रातः नक्खिघाट पुल से दीनदयालपुर गांव निवासी सूरज राजभर (19 वर्ष) पुत्र चंद्राबली राजभर द्वारा वरुणा नदी में छलांग लगाने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच सारनाथ पुलिस ने प्रत्यक्ष दर्शियों से पूछताछ करते हुए नदी में छलांग लगाए युवक की डूबने की संभावना पर बाढ़ (आपदा )कंट्रोल रूम की सूचना दी ।
हालांकि पुलिस को प्रत्यक्ष दर्शियों से पूछताछ के दौरान युवक द्वारा वरुणा नदी में छलांग लगाते हुए देखने की बात किसी के द्वारा नहीं बताया गया। वहीं घटनास्थल नक्खिघाट घाट पुल पर युवक का साइकिल और चप्पल का बरामद होना नदी में कूदने की आशंका की ओर इशारा कर रही हैं। सूरज की तीन बहनें और दो भाई , भाइयों में बड़ा था। दो बहने की शादी हो चुकी है।
सूरज के पिता चंद्रबली राजभर पेशे से बुनकर हैं। चंद्रबली राजभर ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व पत्नी की मृत्यु के बाद सूरज की मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण उसका इलाज भोजूबीर स्थित निजी चिकित्सालय में हो रहा था। प्रातः लगभग 4:00बजे घर से वह साइकिल लेकर निकला तो लोग समझे कि वह टहलने जा रहा है। लोगों द्वारा मालूम चला कि नक्खिघाट घाट पुल से वह नदी में छलांग लगा लिया है।
डेड बॉडी की तलाश में पहुंची एसडीआरएफ की टीम नदी में किया सर्च ऑपरेशन —
कुछ ही देर में राज्य आपदा मोचन बल ( SDRF ) के तरफ से एसआई जितेंद्र सिंह अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुंच सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शाम 6:00 बजे तक सर्च ऑपरेशन के दौरान अंधेरा होने पर लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी नदी में छलांग लगाए युवक की डेड बॉडी ना मिलने पर एसडीआरएफ टीम वापस चली गई।
एसडीआरएफ प्रभारी ने कहा —
एसडीआरएफ टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि नदी में छलांग लगाए युवक की डेड बॉडी का सर्च ऑपरेशन हमारी टीम द्वारा लगातार की गई है। वरुणा नदी के धारा में इस समय तीव्रता नहीं है। पानी शांत है। उसके बावजूद टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान डेड बॉडी का न मिलने पर संशय उत्पन्न कर रही है।युवक द्वारा नदी में छलांग लगाते हुए किसी प्रत्यक्ष दर्शी द्वारा नहीं देखा बताया जा रहा है।
बरहाल अंधेरा हो जाने के कारण हम अपनी टीम के साथ वापस जा रहे हैं। नदी में दुबे व्यक्ति का डेड बॉडी 24 से 36 घंटे के दौरान पानी के ऊपर आ जाता है । यदि रात भर में डेड बॉडी पानी के ऊपर नहीं आई तो मंगलवार को पुनः हमारे टीम द्वारा डेड बॉडी के तलाश में सर्च ऑपरेशन किया जाएगा।











Users Today : 3
Users This Year : 17444
Total Users : 30037
Views Today : 3
Total views : 59521