वाराणसी।
क्या आपका नाम मतदाता सूची में है? अगर नहीं जानते तो ही मौका है! जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के तहत चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। सभी मतदेय स्थलों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मौजूद रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले 11, 18 और 31 जनवरी को भी अभियान आयोजित किया जा चुका है।
क्या रहेगी खास व्यवस्था?
* प्रत्येक बूथ पर 10:30 से 1:30 बजे तक BLO की मौजूदगी
* 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध
* फार्म 6, 6A, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध
* हर मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क, फॉर्म भरने में सहायता
इसके अलावा राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बीएलए, सभासद, ग्राम प्रधान और स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
ऑनलाइन भी करें आवेदन
* नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6
* 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा भी करा सकते हैं पंजीकरण
* विवरण संशोधन के लिए फॉर्म 8
* आवेदन ECINET मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in से ऑनलाइन भी संभव
डीएम की अपील
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि नाम नहीं है या कोई त्रुटि है तो तुरंत आवेदन करें।











Users Today : 88
Users This Year : 15655
Total Users : 28248
Views Today : 209
Total views : 56117