आज मौलाना अबुल कलाम साहब की ७०वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एडवोकेट अश्विनी तिवारी जी ने उनके दूरदर्शी सोच और हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मौलाना अबुल कलाम साहब ने भारत में आधुनिक शिक्षा की नींव रखी थी और आज भी उनकी सोच और आदर्श हमें प्रेरित करते हैं।
आज के समय में जब सांप्रदायिक शक्ति का बोलबाला है, तो मौलाना अबुल कलाम साहब की याद और भी ज्यादा आती है। उन्होंने हमेशा हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात की और देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया।
इस अवसर पर एडवोकेट प्रदीप शर्मा, विकाश शर्मा, रवि गोंड, विनोद यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मौलाना अबुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया।









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383