राज्यमंत्री ने दो दिवसीय शाकभाजी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी –

राजकीय अलंकृत उद्यान कंपनी बाग कचहरी वाराणसी के प्रांगण में शनिवार को दो दिवसीय मंडलीय शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का उत्तर प्रदेश सरकार के न्यायालय शुल्क एवं स्टाम्प पंजीयन राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मुख्य प्रवेश द्वार का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,मंडलायुक्त एस.राजलिंगम, कैण्ट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम मोहन उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरान्त राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल व मंडलायुक्त एस.राजलिंगम तथा अन्य अधिकारियों ने अंदर लगे स्टालों का अवलोकन कर सराहना किया।

इस पुष्प प्रदर्शनी दो भागों में आयोजित की गई।पहले भाग में शाकभाजी फल एवं फलों से संरक्षित पदार्थ को सम्मिलित किया गया और दूसरे भाग के अंतर्गत गुलाब के कटे फूल, प्रदर्शनी का सर्वोत्तम गुलाब, कटे मौसमी फूल, कलात्मक फूलों की सज्जा,डहेलिया, सदाबहार पत्ती वाले पौधे, कैक्टस, बोनसाईं, वर्टिकल गार्डन, रंगोली टेरेरियम पौधे आदि सम्मिलित रहे। इस प्रदर्शनी में माउथ पेंटिंग, मृदा कला, कैनवस पेंटिंग, पुष्पमाला एवं सहज योग सिखाने के लिए भी स्टाल लगाया गया था।

इन स्टालों में पूर्वोत्तर रेलवे, कैन्ट छावनी परिषद, बीएचयू,केंद्रीय कारागार, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, नगर निगम वाराणसी, विकास प्राधिकरण आदि विभागों के प्रदर्श लगाये गये थे। इस मौके पर राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा प्रदर्शनी समिति द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय कृषक संगोष्ठी का शुभारम्भ भी राज्य मंत्री के द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शन की जजिंग भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के पूर्व वैज्ञानिक डा. सूर्यनाथ सिंह चौरसिया, डॉ सुधीर सिंह, डा. ज्योति, डा. मोहम्मद शाहिद, डा.डीआर भारद्वाज द्वारा सब्जियों के निर्यात संबंधित आवश्यक बारीकियों के बारे में बताया गया

तथा आईसीएआर से डा. आरके सोनकर नींबू वर्गीय फसलों के उत्पादन विषय पर एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल कुमार सिंह,डा.एके पाल एवं उदय प्रताप कालेज के डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ राहुल सिंह, वैज्ञानिक नरेन्द्र रघुवंशी,डा.प्रतीक्षा सिंह,डा.राहुल सिंह,डा.उषा बाल चंदानी एवं उपनिदेशक एनएचआरडीएफ विनोद कुमार सिंह द्वारा की गई। इसके आधार पर प्रतिभागियों को रविवार को महापौर वाराणसी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं द्वारा आकर्षक व्यंजनों व खान पान के स्टाल भी लगाए गए थे।

प्रदर्शनी के जजों को उपनिदेशक उद्यान दिग्विजय कुमार भार्गव द्वारा मोमेंटो प्रदान के सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, शैलेंद्र दुबे उद्यान अधिकारी गाजीपुर, सीमा सिंह राणा जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर, आशीष कुमार जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, मनोज कुमार सिंह तकनीकी सहायक, अनुराग कुमार सिंह, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ज्योति कुमार सिंह, निखिल यादव वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, सुधांशु कुमार सिंह उद्यान निरीक्षक,पंकज तिवारी उद्यान निरीक्षक, कुमारी स्नेहलता प्रधान सहायक द्वारा प्रदर्शन के आयोजन में सराहनीय योगदान प्रदान किया गया। रविवार को प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आम जनमानस के लिए अवलोकनार्थ प्रदर्शनी खुला रहेगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई