वाराणसी 21 फरवरी,2026;
सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे बोर्ड श्री विवेक कुमार गुप्ता ने अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे में मंडल रेल प्रबंधक के भारतेंदु सभागार कक्ष में 21 फरवरी,2026 को वाराणसी मंडल पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक ली ।इस बैठक में मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन,अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ्रास्ट्रक्चर) अजय सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा समेत पूर्वोत्तर रेलवे,उत्तर रेलवे,निर्माण संगठन, गतिशक्ति एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर गुप्ता ने समीक्षा के दौरान रेल पथ नवीनीकरण, पुलों के सुदृढ़ीकरण, रेलवे विद्युतीकरण, सिग्नल एवं दूरसंचार उन्नयन, गुड्ड्स शेडों के निर्माण,रेलवे ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज/लिमिटेड हाईट सबवे के निर्माण,आधुनिक संरक्षा उपकरणों के प्रावधानों, स्टेशन पुनर्विकास तथा क्षमता वृद्धि से संबंधित कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) ने परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने बैठक में मंडल पर स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति, निविदा प्रक्रिया, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों, निधि उपयोग तथा कार्यों की निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं में तेजी लाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विस्तार के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास, तकनीकी नवाचार और फील्ड स्तर पर प्रभावी पर्यवेक्षण अत्यंत आवश्यक है।
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं को समय पूरा करें। प्रगतिशील कार्यों के दौरान संरक्षा का पूरा ध्यान रखें। परिचालनिक व्यवस्था में शंटिंग प्रिकॉशन के साथ-साथ डेड इंड एवं सैंड हम्प को मानक के अनुरूप सुदृढ कर संरक्षित बनाने तथा नॉन इंटरलॉक समपार फाटकों को इंटरलॉक कर,आर ओ बी,आर यू बी या एल एच एस बनाकर संरक्षित करने पर विशेष दिया।
इसके पूर्व सभी का स्वागत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने वाराणसी मंडल पर चल रही विभिन परियोजनाओ में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्यों की प्रगति को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने उक्त समीक्षा बैठक को वाराणसी मंडल के दृष्टिकोण के अनुरूप सुरक्षित, आधुनिक एवं सुदृढ़ रेल अवसंरचना के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।










Users Today : 50
Users This Year : 6438
Total Users : 19031
Views Today : 99
Total views : 37673