भदोही नगर के वार्ड संख्या 11 हरियाव सिटी में 39 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति एवं वार्ड सभासद डॉ. मो. अतहर अंसारी ने मौके पर पहुंचकर विधिवत शिलान्यास किया।
हरियाव पहले ग्रामसभा का हिस्सा था, जिसे नगर में शामिल कर हरियाव सिटी के नाम से नया वार्ड बनाया गया है। नगर में शामिल होने से पहले यहां सड़क, पानी और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। नगर में शामिल होने के बाद क्षेत्र में विकास कार्य तेज हुए हैं।
शिलान्यास की गई सीसी सड़क पहले आधी कच्ची थी, जबकि शेष हिस्से में वर्षों पूर्व बिछाई गई खड़ंजे की ईंटें उखड़ चुकी थीं। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस सड़क के बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
शिलान्यास के अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने डॉ. मो. अतहर अंसारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह सीसी सड़क राजमणि गौतम के मकान से विजय गौतम की मशीन तक बनाई जाएगी, जिस पर कुल 39 लाख रुपये की लागत आएगी।
डॉ. अंसारी ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए वार्ड की सभासद सत्ती रायबहादुर बिंद की मांग पर नगर पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने इसके निर्माण का निर्णय लिया था। शासन से धनराशि जारी होने के बाद अब शिलान्यास किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क का निर्माण शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर वार्ड की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में सभासद पति अखिलेश कन्नौजिया, रायबहादुर बिंद, अंसार सिद्दिकी, योगेश गौतम, राकेश गौतम, अनिल गौतम, कमलेश कुमार, सुरेंद्र गौतम, राजेंद्र गौतम, वीरेंद्र गौतम, राजमणि गौतम, महेंद्र गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383