20 फरवरी 2026 को एकल ग्रामोत्थान फाउन्डेशन के IVD केंद्र, प्रयागराज में किसान मेला सह कृषि उद्यान प्रदर्शनी का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसान भाई-बहनों, अतिथिगणों, समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, ॐकार ध्वनि एवं गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि इन्द्रनाथ मिश्र (ब्लॉक प्रमुख) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात अतिथियों का परिचय एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
किसान मेला में जैविक खेती, उन्नत कृषि उपकरण, सब्जी एवं फल उत्पादन, प्राकृतिक खाद, जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, पौधशाला, तथा उद्यानिकी संबंधी विभिन्न मॉडल एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों के प्रयासों की सराहना की। अशोक (जोनल कॉर्डिनेटर) ने अभियान की प्रस्तावना रखते हुए ग्रामोत्थान के उद्देश्यों एवं किसान सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि इन्द्रनाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि “जैविक खेती अपनाकर ही हम स्वस्थ समाज और समृद्ध किसान का निर्माण कर सकते हैं।
रासायनिक खेती से दूर रहकर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना समय की आवश्यकता है।” इसी क्रम में आगमन करछना तहसील के तहसील अधिकारी सरकारी योजनाओं पर विशेष जानकारी दिए, करमा एवं दानपुर क्षेत्र के लेखपाल महोदय ने सरकारी योजनाओं, भूमि अभिलेख, तथा कृषि से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी और किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात अनिल बंसल (जोनल हेड) का आगमन हुआ। उनका पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। उन्होंने “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ किसान मेला आयोजित करने के महत्व पर प्रकाश डाला तथा ग्रामोत्थान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
गूगल मीट के माध्यम से एकल अभियान के केंद्रीय अभियान प्रमुख एवं ग्रामोत्थान केंद्रीय योजना प्रमुख डॉ० ललन शर्मा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनने, जैविक खेती को अपनाने तथा सामूहिक प्रयास से गांव के विकास की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया। IVD केंद्र संच सचिव एवं कृषि विभाग से सेवानिवृत्त डॉ० राजेंद्र शुक्ला ने किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, फसल चक्र, प्राकृतिक खाद निर्माण, एवं जैविक पद्धति से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। Assessment सत्वा टीम के आनंद कुमार एवं सुशील का स्वागत किया गया।
आनंद कुमार ने किसानों को बधाई देते हुए ग्रामोत्थान कार्यक्रम की उपयोगिता एवं समाज में इसके सकारात्मक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान किसान भाई-बहनों को प्रोत्साहन स्वरूप फावड़ा, तसला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसानों के परिश्रम और उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर चैप्टर समिति की सुषमा गौर, श्रुति, प्रहलाद (संभाग संस्कार शिक्षा), सागर (आँचल अभियान प्रमुख), पवन (आरोग्य प्रमुख) एवं आरोग्य सेविका बहनें, संच चाका संच प्रमुख ज्ञान एवं आचार्या बहनें, शुभम (IVD मैनेजर), सुजीत (किसान प्रशिक्षक), शिवम् कुमार (कंप्यूटर प्रशिक्षक), सविता (सिलाई प्रशिक्षिका), आस्था (ब्यूटीशियन प्रशिक्षिका), ममता (सिलाई सह प्रशिक्षिका), किसान मित्र प्रमोद , अर्पित, काशी , इंद्रजीत सहित समस्त अतिथिगण एवं किसान भाई-बहन उपस्थित रहे। अंत में नरेंद्र एवं भानु मिश्र द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की गई।











Users Today : 29
Users This Year : 6367
Total Users : 18960
Views Today : 92
Total views : 37504