होली त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त खाद्य 2 वाराणसी के निर्देशानुसार आमजन मानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में नेवादा कपसेठी पर स्थित तिपहिया वाहन up 65 nt 5521 पर विक्रय हेतु रखे कचरी का निरीक्षण ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव द्वारा किया गया।
खाद्य कारोबारकर्ता संतोष प्रजापति पुत्र उत्तम निवासी ग्राम बनौली वाराणसी में निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार करता द्वारा बिना खाद्य लाइसेंस के वितरण कार्य करते पाया गया ।

गुणवत्ता पर संदेह के आधार कचरी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया एवं गुणवत्ता में कमी के आधार पर 26 बोरो में विक्रय हेतु रखे 518 किलोग्राम मूल्य 26000 को सीज किया गया । छतरी माना पुर में खाद्य कारोबारकर्ता दिनेश केशरी को बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करते पाए जाने पर नोटिस दी गई है।
सचलदल में पंकज यादव, जगदीश नारायण सिंह एवं अन्य लोग शामिल रहे।









Users Today : 2
Users This Year : 24231
Total Users : 36824
Views Today : 3
Total views : 72377