चन्दौली बरहनी पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी व गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह थाना कन्दवा के नेतृत्व में थाना कन्दवा पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बकौडी नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान एक मैजिक टाटा ACE GOLD गाड़ी नम्बर BR 45 GA 9433 से 02 राशि गोवंश (01 राशि गाय व 01 बछिया) बरामद किया गया । उक्त वाहन से तस्करी कर ले जाते समय अभियुक्त 1. हरेन्द्र बहेलिया पुत्र सुरेन्द्र बहेलिया निवासी मेढ़ा थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 32 वर्ष 2. सुशील कुमार बहेलिया पुत्र सुरेन्द्र बहेलिया निवासी मेढ़ा थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम गोवंशो को आस-पास के गाँव वालों से पालने हेतु कम दानों पर खरीदकर इक्ट्ठा कर हम दोनों मिलकर वाहन पर लादकर वध हेतु बकौडी नहर तिराहा के रास्ते होते हुए बिहार ले जाकर उंचे दामों पर बेचकर लाभ अर्जित करता हूँ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 28
Users This Year : 15595
Total Users : 28188
Views Today : 59
Total views : 55967