चन्दौली पड़ाव।
सनबीम स्कूल मुग़लसराय के मेधावी छात्र शशांक मौर्या ने प्रतिष्ठित आईआईटी-जेईई मेंस (IIT JEE MAINS) परीक्षा में टॉप कर क्षेत्र, विद्यालय तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए उल्लेखनीय तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए एक बार पुनः प्रेरणा का स्रोत बनी है। शशांक ने अपनी बातचीत में बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके परिवार तथा विद्यालय का योगदान रहा | उन्होंने बताया कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता अर्जित की है|
शशांक की शैक्षणिक उपलब्धियाँ प्रारम्भ से ही उल्लेखनीय रही हैं। वे कक्षा 10 में जिला टॉपर रह चुके हैं और गणित ओलंपियाड में भी शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी विशिष्ट प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उनकी यह नवीन सफलता उनके कठोर परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि शशांक ने अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सौमिता चटर्जी ने शशांक की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दिया, साथ ही विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती स्वेता कानूडिया ने कहा कि “शशांक की यह उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का भी परिणाम है।” इस अवसर पर विद्यालय के डीन उदय भानु रॉय, उप प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, हेड पेस्टोरल गाइड गुंजन सिंह एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे |











Users Today : 40
Users This Year : 15607
Total Users : 28200
Views Today : 105
Total views : 56013