चहनियाँ/ चंदौली
मानव संसाधन एवम महिला विकास संस्थान के सहयोग से कम्पोजिट स्कूल हृदयपुर में ब्लॉक स्तरीय शिक्षा मेला का आयोजन हुआ ! मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया !
कार्यक्रम में बच्चो ने विभिन्न गतिविधियों से संदेश देकर बाल विवाह मुक्त, नशा मुक्त, गांव तथा समाज बनाने का संदेश लोगो तक पहुंचाने का प्रयास किया तथा बाल विवाह मुक्त करने की शपथ दिलाई गई ! शिक्षा मेला में बच्चों द्वारा पोस्टर ,चार्ट तथा कलाकृतियों का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया ! खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा को प्रगति का सशक्त माध्यम बताया और कहा कि शिक्षा से ही आप जीवन में तरक्की कर सकते है !
विशिष्ट अतिथि अजय कुमार सिंह ने बच्चों की खुले मन से प्रसंशा करते हुए कहा कि यहाँ के शिक्षकों की मेहनत ने स्कूल को नई ऊंचाई पर पहुँचा दिया है !

मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की प्रोजेक्ट मैनेजर शहनाज़ ने बालिका शिक्षा एवम बाल विवाह पर विस्तार से बताया गया और कहा कि बेटियो को शिक्षित ज़रूर करिए ! विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार एवम धन्यबाद ज्ञापित किया !
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष फैयाज़ अहमद, प्रधानाध्यापक व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक वीरेंद्र सिंह यादव,राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नंदकुमार शर्मा,ग्राम प्रधान शशि देवी ,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तहसीलदार ,एमआईएस मनोज ,फ़ैसिलेटर कृष्ण कुमार ,शिक्षिका पूजा सिंह, उमा चौबे ,ममता रानी गुप्ता ,रूबी सिंह, सुशीला देवी ,मंजू देवी ,एलएलएफ के जितेन्द्र, रणधीर ,ब्रजेश मिश्रा ,प्रदीप सिंह ,मनोज गुप्ता ,प्रवीण सिंह, सन्तोष कुमार मिश्रा ,राजेश यादव ,रोशन प्रकाश, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी ,अखिलेश त्रिपाठी ,संजय यादव ,गौतम लाल ,उमेश ,राम भजन ,विजय राज रवि सहित अभिभावक एवम बच्चे उपस्थित रहे ! संचालन राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त नंद कुमार शर्मा ने किया !











Users Today : 40
Users This Year : 15607
Total Users : 28200
Views Today : 105
Total views : 56013