सोनभद्र 17 फरवरी 26 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 2025-26 की नयी कार्यकारिणी हेतु विचार विमर्श किया गया! अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा इस वर्ष सत्र 2025 – 26 की नई कार्यकारिणी के चयन हेतु कल 56 मतदाता आजीवन सदस्य एवं 490 वार्षिक सदस्य कुल मिलाकर 546 सदस्य नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे!
हमारे कार्यकाल में कार्यकारी के सभी पदाधिकारी सदस्यों का सहयोग एवं साथ देने के लिए साधुवाद ! एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने बताया कि आगामी प्रबंध समिति का चुनाव 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा! इसके लिए एल्डर कमेटी का पांच सदस्यीय कमेटी में श्रीनाथ सिंह एडवोकेट मुश्ताक अली एडवोकेट निर्लेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट वास छोटेलाल गौतम एडवोकेट को रखा गया है उसके बाद चुनाव अधिकारी विस्तृत कार्यक्रम जारी करेंगे !
संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया! इस अवसर पर रणजीत सिंह,श्याम बिहारी यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र राव, चंद्रप्रकाश सिंह, टीटू गुप्ता,कामता प्रसाद यादव, रमेशचंद्र सिंह, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा,राजेंद्र प्रसाद यादव, विमल प्रसाद सिंह, नवीन पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार, सुरेश सिंह,दसरथ यादव, रामगुल्ली आदि लोग उपस्थित रहे!











Users Today : 39
Users This Year : 15606
Total Users : 28199
Views Today : 101
Total views : 56009