सकलडीहा चंदौली सकलडीहा तहसील अंतर्गत बरठी ग्राम सभा में कालेश्वर नाथ मंदिर का शनिवार को जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक बिंदुओं पर उपस्थित आयोजन कर्ताओं तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई।

वहीं महिलाओं तथा पुरुषों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसी के साथ मंदिर परिसर की कुछ भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया, जिसको लेकर भी मंदिर समिति के लोगों से चर्चा हुई।
वही जब इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के समस्त शिवालयों मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था तथा सफाई के साथ विभिन्न बिंदुओं को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

इसी के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी तथा अन्य बिंदुओं को लेकर आज निरीक्षण किया गया। जिससे शिवरात्रि के पावन पर्व पर दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न हो, सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि पुलिस कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है, वहीं सफाई व्यवस्था के साथ यातायात तथा बुजुर्गों व बच्चों की सुविधाओं को लेकर भी निर्देश दिया गया है। जहां गाड़ी की पार्किंग के साथ अन्य चीजों के लिए भी निर्देश दिया गया है।
इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य ,उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार स्नेहा तिवारी के साथ नायब तहसीलदार, वरूणेदृ राय के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।










Users Today : 0
Users This Year : 18251
Total Users : 30844
Views Today :
Total views : 61322