दिनांक 11-02-2026 को फिल्म “घूसखोर पंडित” के विरोध में कुछ ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा कोतवाली हापुड़ में तहरीर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपस्थित लोगों ने फिल्म के शीर्षक एवं विषयवस्तु पर आपत्ति जताते हुए इसे समाज विशेष की भावनाओं को आहत करने वाला बताया और संबंधित फिल्म के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान डा. करुण शर्मा, श्री नानक चंद्र शर्मा, भागीरथ उर्फ भरतलाल शर्मा, विक्की शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र कुमार शर्मा, एडवोकेट अनुज शर्मा, विकास शर्मा, कपिल शर्मा, गुड्डू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तहरीर कोतवाली प्रभारी को सौंप दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है। आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।











Users Today : 3
Users This Year : 17444
Total Users : 30037
Views Today : 3
Total views : 59521