लखनऊ, 11 फरवरी 2026
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के 5 दिव्यांग सहित 25 विद्यार्थियों द्वारा यूजीसी नेट, जेआरएफ एवं पीएचडी श्रेणी में सफलता प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। दिव्यांग एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में दिखाई दे रहा है। मंत्री कश्यप ने जेआरएफ में सफल दिव्यांग विद्यार्थियों राम अनुज, राहुल कुमार और राकेश यादव की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि योगी सरकार दिव्यांगजनों के शैक्षिक सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आचार्य संजय सिंह ने बताया कि राजनीति शास्त्र एवं लोकप्रशासन विभाग से श्रृष्टि चौधरी, रिचा पाण्डेय (पीडब्ल्यूडी), राम अनुज (पीडब्ल्यूडी-एससी), दीपेश दिवाकर (एससी-दिव्यांग), अभिषेक कुमार रावत, पल्लवी रस्तोगी, सूर्यभान पाल, रिंकू कुमार, अमन कुमार तथा सत्यम वर्मा ने सफलता प्राप्त की है। समाजकार्य विभाग से राहुल कुमार (दिव्यांग) एवं राकेश यादव (दिव्यांग) ने जेआरएफ में विशेष उपलब्धि हासिल की। समाजशास्त्र विभाग से मानसी यादव ने नेट उत्तीर्ण किया।
अर्थशास्त्र विभाग से पारुल यादव, आयुषी दयाल और शिप्रा दीक्षित ने सफलता अर्जित की। हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग से सुकृति तिवारी, लक्ष्मी सिंह, कुशाग्र शुक्ला एवं सरिता पाण्डेय ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि शिक्षा शास्त्र विभाग से मनोज कुमार और शिव शंकर गुप्ता (एमए तृतीय सेमेस्टर) ने सफलता प्राप्त की। अंग्रेजी विभाग की चांदनी यादव ने भी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की।











Users Today : 2
Users This Year : 17443
Total Users : 30036
Views Today : 2
Total views : 59520