वाराणसी
सेवा, समर्पण और संस्कार की पावन भूमि काशी एक बार फिर सामाजिक जागरण की साक्षी बनी, जब मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के जनपद वाराणसी आगमन पर रोहनिया स्थित जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक प्रतिबद्धता से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर संस्थापक शर्मा ने कहा कि “मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प है।” उन्होंने वाराणसी इकाई द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को लेकर,गरीबों की सहायता, शिक्षा सहयोग, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक जागरूकता अभियानों की खुलकर सराहना की।
शर्मा ने विशेष रूप से जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वाराणसी इकाई ने सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। “जब नीयत साफ और उद्देश्य पवित्र हो, तो संगठन स्वयं जनआंदोलन बन जाता है,” उन्होंने कहां कि
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि ट्रस्ट की सेवा यात्रा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट आज जरूरतमंदों की उम्मीद बनकर उभर रहा है। जिस समर्पण और पारदर्शिता के साथ ट्रस्ट समाजसेवा के कार्य कर रहा है, वह हर जागरूक नागरिक को इससे जुड़कर समाज निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
अब समय है सेवा से जुड़ने का, बदलाव का हिस्सा बनने का, और एक ऐसे मिशन का सहयोगी बनने का जो मानवता को सर्वोपरि मानता है।
वाराणसी से उठी यह सेवा की मशाल अब पूरे देश में उजाला फैलाने को तैयार है।
इस मौके पर शौर्य शर्मा, ध्रुव शर्मा, राजू शुक्ला, उदय शर्मा, डॉ प्रेम कुमार शर्मा, डॉ अखिलेश शर्मा, सोनी शर्मा एवं ट्रस्ट के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 3
Users This Year : 17444
Total Users : 30037
Views Today : 3
Total views : 59521