मिर्जामुराद।
आराजी लाइन ब्लॉक के प्रतापपुर (मिल्कीपुर) गांव निवासी बच्चा राम यादव का पुत्र दिव्यांग प्रदीप यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा यूजीसी नेट में सफल होकर प्रखंड के साथ गांव को गौरवांवित किया है।प्रदीप यादव दोनों पैर से दिव्यांग है और हाल में प्रदीप एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ा रहा था साथ ही यूजीसी नेट की तैयार कर पेपर दिया था और मेहनत लगन से उनको ये सफलता हासिल हुआ।
नेट का रिजल्ट बीते 4 फरवरी को ही आ गया था लेकिन प्रदीप देख नही पाया था मंगलवार को दोपहर में अपना रिजल्ट देखा तो खुशी का ठिकाना नही रहा।असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर परिवार में माता-पिता समेत दोस्त व गांव सहित इलाको में खुशी का माहौल रहा।
गांव के लोग व दोस्त लोग घर पहुंच प्रदीप को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर बधाई दिया।वही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।इस दौरान पिता बच्चा राम यादव, मां लालती देवी, सुधीर त्रिपाठी, हरिहर यादव, राजन, गोपाल, सचिन, शैलेश, ओम देवेश्वर, संग्राम, किशन, नवींन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।








Users Today : 79
Users This Year : 24159
Total Users : 36752
Views Today : 198
Total views : 72281