पुलिस आयुक्त महोदय कर्मचारियों के लिए सकारात्मक एवं बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हैं तथा कार्मिकों की कार्यक्षमता और मनोबल वृद्धि के उद्देश्य से आधुनिक, प्रेरणादायी, सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
कमिश्नरेट वाराणसी में नवनिर्माण, पुराने भवनों के जिर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे समस्त कार्यालयों और इकाइयों को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा सके।
पुलिस लाइन परिसर में पुलिस म्यूजियम की स्थापना की गई है, जहाँ पुलिस की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक कार्यों को प्रदर्शित कर कर्मियों एवं आगंतुकों को प्रेरित किया जाएगा।
पुलिसकर्मियों के परिवारों एवं बच्चों के लिए पुलिस लाइन में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया गया है, जिससे सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण में बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।











Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510