वाराणसी के संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम में खेला गया न्यायिक अधिकारी बनाम अधिवक्ताओं के बीच मैत्री पूर्ण मैच। न्यायिक अधिकारी बनाम अधिवक्ताओं के बीच मैत्री पूर्ण का हुआ शुभारंभ।
मुख्य अतिथि जिला जज संजीव शुक्ला जी ने मैत्री पूर्ण मैच का किया शुभारंभ। बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने दोनों टीमो के लिए टॉस उड़ाया।
न्यायिक अधिकारीगणों की टीम ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यायिक अधिकारीगणों की टीम ने 21 ओवर खेलते हुए 239 रन बनाएं।
मैच में बेहतरीन बैटिंग करते हुए जिला जज संजीव शुक्ला जी ने 58 रन बनाएं। न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के बीच 21-21 ओवर का मैच खेला गया।

वहीं अधिवक्ताओं की ओर से अध्यक्ष बनारस बार आशीष सिंह और महामंत्री सेंट्रल बार ने ओपनिंग बल्लेबाजी की। वहीं न्यायिक अधिकारीगणों की ओर से कप्तान के रूप में जिला जज और अधिवक्ताओं की ओर से अध्यक्ष सेंट्रल बार प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कप्तानी किया।
वहीं न्यायिक अधिकारीगणों की टीम ने बेहतरीन बॉलिंग का प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं की टीम को 52 रनों से हराया। मैन ऑफ़ द मैच माननीय जिला जज ,कुलदीप सिंह Adj,ऑल राउंडर ,तथा हिमांशु सिंह एडवोकेट बेस्ट बैट्समैन के रूप में तथा मिराज फारूकी जुगनू एडवोकेट बेस्ट बॉलिंग के रूप में पदक जीता,आयोजक संजय सिंह व जे पी सिंह रहे।








Users Today : 14
Users This Year : 24191
Total Users : 36784
Views Today : 16
Total views : 72323