चंदौली
जिले के धानापुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित दिया रामपुर गांव में वैवाहिक रस्मों के बीच पारंपरिक उल्लास और पारिवारिक आत्मीयता का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने अपने साले रोहित पांडे के विवाह अवसर पर दूल्हे के सिर पर सेहरा (मऊर) बांधने की रस्म विधिवत संपन्न कराई।इस पारंपरिक रस्म के दौरान परिवारजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति ने माहौल को और भी भावुक व उल्लासपूर्ण बना दिया।
वैदिक मंत्रोच्चार और लोक परंपराओं के बीच सेहरा बांधने की यह रस्म पारिवारिक संस्कारों और रिश्तों की गहराई को दर्शाती रही। रस्म पूर्ण होने के पश्चात घनश्याम पाठक ने परंपरा अनुसार नेग ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े के सुखद दांपत्य जीवन की कामना की और विवाह समारोह की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पूरा वातावरण खुशी, अपनत्व और सांस्कृतिक गरिमा से सराबोर रहा। इस दौरान श्री नंदलाल ओझा जी के साथ सतीश पांडे जी ने भी दूल्हे को सेहरा बांधकर नेग प्राप्त किया।








Users Today : 14
Users This Year : 24191
Total Users : 36784
Views Today : 16
Total views : 72323