डीजी जेल ने सेन्ट्रल जेल का किया निरीक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी –

महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा में लखनऊ पीसी मीणा ने शनिवार को सेन्ट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र द्वारा डीजी जेल की अगवानी करते हुए सबसे पहले काष्ठ कला एवं लौह उद्योग में निर्मित वस्तुओं का निरीक्षण कराया गया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक द्वारा काष्ठ कला एवं लौह उद्योग में निर्मित वस्तुओं के बारे में विशेष जानकारी दी गई। डीजी जेल द्वारा काष्ठ कला व लौह उद्योग मे निर्मित चीजों का अवलोकन करते हुए प्रशंसा किया गया।उसके बाद सर्किल नम्बर दो पर पहुंचे वहां उन्होंने बन्दियों की परेड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बन्दियों से वार्तालाप भी किया जिसमें बंदियों ने अपने मुकदमे एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों से मिलने वाले संबंधित लाभ के बारे में चर्चा की गई। बंदियों से संवाद करने के पश्चात डीजी जेल ने पाकशाला में तैयार हो रहे बंदियों हेतु भोजन एवं उसकी गुणवत्ता देखी। जिसे देखकर काफी संतुष्ट नजर आए। सभी अधिकारियों द्वारा सर्किल नंबर 2 के निरीक्षणोपरान्त सभी अधिकारी सर्किल नम्बर 3 एवं कारागार अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

सर्किल नंबर 3 में बंदियों की परेड देखी गई तथा बंदियों से उनके मुकदमो एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में वार्तालाप किया गया।सर्किल नंबर 3 में ही स्थापित नयी सुबह संस्था के अजय कुमार तिवारी जो मानसिक रोगियों की काउंसलिंग कर रहे थे। उनसे भी बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही मानसिक बंदियों से भी संवाद किया गया। सर्किल नंबर 3 से निरीक्षण के पश्चात कारागार में ही कोल इंडिया द्वारा स्थापित इलेक्ट्रिक बेकरी मशीन को देखा गया।

बेकरी में बन रहे बिस्किट, पाव रोटी इत्यादि की गुणवत्ता परखी गयी।वहां से होते हुए गौशाला का निरीक्षण किया गया जहां पर गायों एवं उनके बछड़ों के साथ दुग्ध उत्पादन के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी।विगत दिनों कारागारों से बंदियों के फरार होने जैसी घटनाओं के मद्देनजर मेनवाल‌ ले जाया गया।जहां पर डीजी जेल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया।सुरक्षा व्यवस्था देकर संतुष्ट हुए। मेनवाल पर लगे सीसीटीवी कैमरा के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

सुरक्षा व्यवस्था से पूरी तरह सन्तुष्ट होते हुए भविष्य में और भी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था हेतु कंसन्टिना वायर की फेंसिंग लगाए जाने का सुझाव दिया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ सफाई ,भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था से पूरी तरह से सन्तुष्ट दिखे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, वरिष्ठ चिकित्सकीय परामर्शदाता लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी, चिकित्सा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई