वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपूरा रिंग रोड पर एक्सीडेंट में दो की मौत।
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपूरा रिंग रोड पर एक्सीडेंट में दो की मौत। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीती रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गंगा पुल के ऊपर मोटरसाइकिल नंबर UP65CP2390 सवार चालक रविंद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा तथा यादव पुत्र रामधनी यादव निवासीगण कमौली साथ में एक और लड़का बैठा था
जो मोटरसाइकिल से चंदौली से वाराणसी की तरफ आ रहे थे तथा वाराणसी से चंदौली की तरफ रिंग रोड पर जा रही फोर व्हीलर गाड़ी नंबर UP 40N 52 52 से आपस में एक्सीडेंट हो गया जिसमें आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु दर्शन करने के पश्चात ट्रेन पकड़ने के लिए मुगलसराय के लिए जा रहे थे।
सूचना पर चौबेपुर पुलिस द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु नरपतपुर लाया गया तो रविंद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा निवासी कमौली थाना चौबेपुर वाराणसी की मृत्यु हो गई तथा नारायण यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी कमौली सिंहवार थाना चौबेपुर को ट्रामा सेंटर भेजा गया था दौरान इलाज उनकी भी मृत्यु हो गई।










Users Today : 3
Users This Year : 18067
Total Users : 30660
Views Today : 3
Total views : 60880