वाराणसी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। वे दोपहर लगभग दो बजे काशी आगमन करेंगे।
डिप्टी सीएम यहां कमिश्नरी सभागार में आयोजित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात वह सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन के उपरांत वह भाजपा के जिला अध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के आवास पर जाएंगे।
कार्यक्रम के क्रम में डिप्टी सीएम रविंद्रपुरी स्थित अशोक पांडेय के आवास पर भी पहुंचेंगे। इसके बाद वह होटल ताज में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेंगे
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला








Users Today : 30
Users This Year : 24207
Total Users : 36800
Views Today : 38
Total views : 72345