वाराणसी पुलिस आयुक्त द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम दयालपुर में आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या कर देने वाले अभियुक्तगण द्वारा प्रयोग किये गये दो पहिया मोटरसाईकिल वाहन को अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया।
दिनांक 25.12.2025 को ग्राम दयालपुर थाना बडागांव में मोटरसाईकिल से जाते समय मोटरसाईकिल सवार द्वारा गलती से रास्ते में खडे अभियुक्तगण से मोटरसाईकिल टच हो गयी इसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया और विवाद में ही अभियुक्तगण द्वारा गोली मारकर एक लड़के की हत्या कर दी गयी तथा दो व्यक्तियों के उपर जान से मारने की नियत से गोली चला दिये जिससे एक व्यक्ति को गोली लग गयी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा एक व्यक्ति किसी तरह से अपने आप बचा लिया।
इस सम्बन्ध में थाना बडागांव पर अज्ञात अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 0525/2025 धारा 191(3),115(2),352,109(1), 103(1), 190 बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश पाल पुत्र शोभनाथ पाल निवासी एसएमएस कॉलेज के पीछे जफराबाद थाना रोहनिया जनपद वाराणसी जो माननीय न्यायालय में दिनांक 23.01.2026 को आत्मसमर्पण किया था। अभियुक्त द्वारा मुकदमा में प्रयुक्त वाहन की बरामदगी शेष थी जिससे प्रभारी निरीक्षक थाना बड़ागाँव द्वारा अभियुक्त आकाश पाल पुत्र शोभनाथ पाल निवासी एसएमएस कॉलेज के पीछे जफराबाद थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को दिनांक 04.02.2026 को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड में लिया गया तथा अभियुक्त आकाश पाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल यूपी 65 एज 5985 हीरो स्प्लेंडर रंग काला सिल्वर पट्टी चेचिस नंबर म्बल्हा डब्ल्यू 119एमएचजे 66387 इंजन नंबर ह 11ए वीएम हज 51257 को कुसमुरा फत्तेपुर के बीच स्थित झाडी में से बरामद किया गया।
बरामदगी का विवरण –
एक अदद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन न0 यूपी 65 एज 5985, चेचिस नंबर म्बल्हाव119एमएचजे 66387, इंजन
नंबर ह 11ए वीएम हज 51257
पुलिस टीम का विवरणः
प्रवीण कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बड़ागाँव कमि० वाराणसी।
हे0का0 आनन्द सिंह
हे०का० सिकन्दर
का० अभिषेक वर्मा
का0 राजन यादव








Users Today : 36
Users This Year : 24213
Total Users : 36806
Views Today : 49
Total views : 72356