11 सूत्री मांग को लेकर भारतीय अवस्थी किसान संगठन का धरना जारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली

सकलडीहा तहसील के शहीद गांव श्रीकांतपुर रोड समीप 11 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय स्वास्थ्य किसान संगठन अराजनैतिक के पदाधिकारी एंव सदस्यो का गुरुवार पांच फरवरी 2026 सुबह 10:00 बजे से धरना प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें भारतीय अवस्थी किसान संगठन अराजनैतिक मडंल अध्यक्ष वाराणसी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि बिजली, राजस्व, तालाब,सिंचाई, नहर की सिल्ट सफाई,मनरेगा कार्य जैसे विभिन्न मांगों को लेकर हम लोगों द्वारा धरना दिया जा रहा है।

जिसमें मांगे पूर्ण नहीं होने पर आगे की रणनीति संबंधित पदाधिकारी के साथ मशवरा करने पर बनाया जाएगा।

इस धरने में मुख्य रूप से मडंल संगठन मत्री वाराणसी अंजनी तिवारी, वाराणसी मडंल प्रवकता रणविजय यादव, चंदौली जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव,जिला उपा अध्यक्ष अविनाश कुमार,जिला सचिव मृत्युजय यादव, तहसील सकलडीहा अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार, तहसील सकलडीहा उपाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, सकलडीहा सचिव ननकू सेठ,धानापुर ब्लाक अध्यक्ष भोला तिवारी, ब्लाक उपाध्यक्ष संतोष पाडेय, ब्लाक सचिव गोलू जायसवाल, चहनीयां ब्लाक अध्यक्ष राजेश सैनी के साथ तमाम क्षेत्रवासी शामिल रहे।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।