मीरजापुर: श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट और श्याम सेवा आश्रम मां विंध्यवासिनी धाम ने अध्यक्ष शनीदत्त पाठक (गौरव पाठक) के जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक पहल की। कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को पठन-पाठन सामग्री (किताबें, कॉपी, पेन आदि) और कंबल वितरित किए गए। साथ ही, बढ़ती कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सैकड़ों महिलाओं एवं बुजुर्गों को भी कम्बल प्रदान किए गए।
बच्चों के चेहरों पर सामग्री मिलते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी, जबकि महिलाओं और बुजुर्गों ने कंबल पाकर ठंड से बचाव का सहारा पाया। यह प्रयास ट्रस्ट की समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीयता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में राणा सिंह, ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी छानबे मधुसूदन सिंह, धीरज सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, बन्देश सिंह, हर्ष शुक्ला, डॉ. अक्षय मिश्रा ,नीलेश मौर्य, धर्मेंद्र दुबे, आशीष मिश्रा, वीरू दुबे, जय हिन्द साहनी, धर्मेंद साहनी, सूरज साहनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया गया है। गौरव पाठक के जन्मदिन ने न केवल व्यक्तिगत उत्सव को यादगार बनाया, बल्कि सैकड़ों जरूरतमंदों के जीवन में गर्माहट और उम्मीद की किरण भी जगा दी।
रिपोर्ट आनंद यादव










Users Today : 87
Users This Year : 6327
Total Users : 18920
Views Today : 161
Total views : 37386