वाराणसी : कल्लीपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह को यंग साइंटिस्ट अवार्ड, शुभचिंतकों में हर्ष

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर में कार्यरत कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह को उनके उल्लेखनीय शोध एवं प्रसार कार्यों के लिए इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन (आईएसईई), नई दिल्ली द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026–27 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान कृषि प्रसार अनुसंधान, नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा किसानों तक आधुनिक तकनीकों को पहुंचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार राष्ट्रीय संगोष्ठी–2026 के अंतर्गत “डिजिटल टेक्नोलॉजीज फॉर सस्टेनेबल फूड सिस्टम्स एंड आत्मनिर्भर भारत” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान गोवा के मिरामार स्थित साला-द-गास्पर हॉल में प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन के अध्यक्ष एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. यू.एस. गौतम, आईसीएआर के सहायक महानिदेशक डॉ. आर.के. सिंह तथा पूर्व कुलपति डॉ. अधिकारी उपस्थित रहे। इन गणमान्य अतिथियों के कर कमलों से डॉ. राहुल कुमार सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया।

थकान व कमजोरी में B12 सपोर्ट Herbal Vitamin B12 Care
डॉ. राहुल कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किसान केंद्रित प्रसार कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कृषि तकनीकी नवाचारों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन एवं सशक्तिकरण तथा आईसीटी आधारित विस्तार सेवाओं के माध्यम से किसानों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला समूहों को केंद्र में रखकर विकसित किए गए उनके विस्तार मॉडल ने जिले में कृषि विकास को नई दिशा दी है।

डॉ. सिंह को अब तक दस से अधिक शोध एवं प्रसार परियोजनाओं में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। इसके अलावा उनकी दर्जनों पुस्तकें और शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, जो उनके अकादमिक और व्यावहारिक योगदान को दर्शाते हैं। इससे पूर्व वर्ष 2025 में उपकार, लखनऊ के स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें उत्तर प्रदेश कृषि सम्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. राहुल कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर परिवार के साथ-साथ जिले के कृषि वैज्ञानिकों, किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।