दिनांक 01.02.2026 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिरिहिरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से ₹30,000 की रंगदारी मांगने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 024/2026, धारा 308(2)/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त पंकज सिंह उर्फ राड, पुत्र नवल सिंह, निवासी ग्राम घोषिला, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वादी रोहित कुमार सिंह द्वारा थाना कपसेठी पर दी गई लिखित तहरीर में अवगत कराया गया कि दिनांक 22.01.2026 को अभियुक्त द्वारा फोन के माध्यम से ₹30,000 की मांग की गई तथा धनराशि न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
अभियुक्त द्वारा अतुल सिंह के मोबाइल पर भी धन की मांग की गई तथा मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। अभियुक्त लगातार वादी एवं उसके परिवार से रंगदारी वसूलने का प्रयास करता रहा। ऑडियो कॉल, व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से वादी के बच्चों के अपहरण की धमकी भी दी गई।
वादी के अनुसार अभियुक्त थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध भदोही, जौनपुर व वाराणसी जनपदों में विभिन्न आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। धमकी से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अपराधिक इतिहास
• मु0अ0सं0 0363/2019 धारा 60/63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम, थाना भदोही, जनपद भदोही
• मु0अ0सं0 0242/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, थाना भदोही
• मु0अ0सं0 054/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, थाना ऊंज, भदोही
• मु0अ0सं0 0675/2017 धारा 411/414 भा0द0वि0, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर
• मु0अ0सं0 060/2025 धारा 115(2)/131/351(3)/352 बीएनएस, थाना जंसा, वाराणसी
• मु0अ0सं0 0266/2016 धारा 147/148/308/323/34/354/427/452/504/506 भा0द0वि0, थाना कपसेठी
• मु0अ0सं0 0334/2016 धारा 323/352/506 भा0द0वि0, थाना कपसेठी
• मु0अ0सं0 157/2020 धारा 147/323/504/506 भा0द0वि0, थाना कपसेठी
• मु0अ0सं0 068/2021 धारा 120बी/386/506/507 भा0द0वि0, थाना कपसेठी
• मु0अ0सं0 0042/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद अधिनियम, थाना कपसेठी
• मु0अ0सं0 0013/2018 धारा 25/3 आयुध अधिनियम, थाना लोहता, वाराणसी
• मु0अ0सं0 024/2026 धारा 308(2)/351(3) बीएनएस, थाना कपसेठी









Users Today : 31
Users This Year : 6271
Total Users : 18864
Views Today : 59
Total views : 37284